- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: लापता हुआ युवक...
मध्य प्रदेश
Bhopal: लापता हुआ युवक का दो दिन बाद मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
Sarita
3 Jun 2025 10:39 AM IST

x
Bhopal भोपाल: राजधानी भोपाल में कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद पिता से मोबाइल मांगने वाला युवक अचानक घर से लापता हो गया. दो दिन तक परिजन और पुलिस उसकी तलाश करती रही. रविवार शाम जहांगीराबाद पुलिस ने खटलापुरा घाट के पास उसका शव बरामद किया. उसकी मौत डूबने से हुई. माना जा रहा है कि उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय विशेष प्रजापति श्यामला हिल्स इलाके की कृष्णा नगर कॉलोनी में रहता था. हाल ही में उसने हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हो गया|
इसके बाद उसने कॉलेज में एडमिशन ले लिया. पिछले कुछ दिनों से वह अपने माता-पिता से मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था. दो दिन पहले भी उसने फोन मांगा था. परिजनों ने फिलहाल उसे मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया था. इसके बाद वह बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गया. परिजनों ने श्यामला हिल्स थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी बीच कल शाम करीब छह बजे उसका शव खटलापुरा स्थित छोटे तालाब में तैरता मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि बयान देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पड़ोसियों से हुई बातचीत और परिजनों ने जो बताया उसके आधार पर माना जा रहा है कि मोबाइल की मांग पूरी न होने पर युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, नजीराबाद इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय सोनाली गुर्जर पाड़ली गांव में रहती थी। कल शाम किशोरी ने घर में रखा जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
TagsBhopalलापतायुवकशवजांचपुलिस Bhopalmissingyouthbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





