मध्य प्रदेश

Bhopal: किराना दुकान में लगी भीषण आग, ड्राई फ्रूट्स जलकर राख

Sarita
23 July 2025 12:54 PM IST
Bhopal: किराना दुकान में लगी भीषण आग, ड्राई फ्रूट्स जलकर राख
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के सबसे व्यस्त और पुराने बाजार हनुमानगंज गल्ला बाजार में ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी अमित बत्रा की दुकान में भीषण आग लग गई। रात करीब 11:30 बजे के बाद जलने की गंध और धुआं महसूस हुआ, बाहर जाकर देखा तो शंकर बत्रा और अमित बत्रा के ज्ञान चंद एंड संस के प्रतिष्ठान के बाहर कई लोग खड़े थे, जहां भीषण आग लगी थी, फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस प्रशासन भी पहुंचा।
लेकिन दुकान मालिक ने थोड़ी देर कर दी जिसके कारण शटर खोलने में समय लगा, फिर फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया, आग को पूरी तरह बुझाने में रात करीब 1:00 बजे का समय लग गया। व्यवसायी अमित बत्रा और शंकर बत्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है, अभी नुकसान का आकलन करना मुश्किल है, इस आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, मैंने 22 जनवरी को ही नई दुकान खोली थी।
Next Story