- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal : गौ तस्करी के...
मध्य प्रदेश
Bhopal : गौ तस्करी के शक में युवकों की पिटाई, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sarita
18 Jun 2025 9:52 AM IST

x
Bhopal भोपाल: राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में कुछ युवकों ने गौ तस्करी के शक में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना 5 जून की रात मेगवान गांव के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान भोपाल के जिंसी निवासी जुनैद के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक अरहम सीहोर जिले के श्यामपुर दोराहा का रहने वाला है. अरहम को वेंटिलेटर पर भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक और घायलों के परिजनों का कहना है कि दोनों युवक धनोरा से छह गायों को सिरोज लेकर आ रहे थे|
जुनैद भोपाल में डेयरी चलाता था और दूध का कारोबार भी करता था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिटाई करने वाले युवक बजरंग दल से जुड़े थे और उन्होंने 2 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली. परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने दोनों को रातभर पीटा और बाद में मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया. घटना के 24 घंटे बाद लोग उन्हें विदिशा जिला अस्पताल ले गए, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया|
TagsBhopalगौ तस्करीशकयुवकोंपिटाईएकमौतcow smugglingsuspicionyouthbeating uponedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





