- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal के थोक दवा...
मध्य प्रदेश
Bhopal के थोक दवा बाजार का समय बढ़ा, केमिस्ट एसोसिएशन ने किया ऐलान
Tara Tandi
30 May 2025 5:03 PM IST

x
Bhopal भोपाल : नादरा बस स्टैंड स्थित थोक दवा बाजार की दुकानें अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू हो जाएगी।
इससे पहले थोक बाजार देर रात तक खुला रहता था, जिससे कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आई थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दुकानें निर्धारित समय पर बंद की जाएंगी।
सभी केमिस्टों से बात की, इसके बाद निर्णय
अध्यक्ष धाकड़ ने बताया कि बाजार खुला रखने के समय निर्धारण को लेकर सभी केमिस्टों से बात की गई। इस संबंध में भी बैठक हुई। वॉट्सऐप प्लेटफार्म पर वोटिंग भी कराई गई। जिसमें दवा बाजार को अधिकतम 8 बजे तक बंद करने का बहुमत मिला, इसके बाद संगठन द्वारा एक समिति बनाई गई।
जिसमें मार्केट के प्रतिनिधि शामिल किए गए। सभी केमिस्ट एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद बाजार बंद करने का समय निश्चित किया गया। यानी, ग्राहकों के लिए दुकानें 8 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद आधा घंटा क्लोजिंग का रहेगा।
सुबह दुकान खोलने पर बाध्यता नहीं
एसोसिएशन ने यह भी साफ किया है कि सुबह दुकान खोलने पर कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन रात में समय पर ही बंद होगा। फिलहाल बाजार खुलने और बंद होने का समय सुबह 11 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 15 जून तक कोई पैनल्टी नहीं रहेगी, लेकिन इसके बाद वरिष्ठ केमिस्ट और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से पैनल्टी राशि तय की जाएगी। ताकि
TagsBhopal थोक दवा बाजारसमय बढ़ाकेमिस्ट एसोसिएशन ऐलानBhopal wholesale drug markettime extendedchemist association announcementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





