- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh में वन विभाग की...
मध्य प्रदेश
Damoh में वन विभाग की कार्रवाई पर बवाल, महिलाओं ने टीम पर लगाया मारपीट का आरोप
Tara Tandi
5 April 2025 1:02 PM IST

x
Damoh दमोह : जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सर्रा रेंज में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद हो गया. कोटखेड़ा गांव में हुई इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं.
घायल महिलाओं को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, सेलो पति बट्टू अहिरवार की स्थिति गंभीर है.
ग्रामीण गीता अहिरवार ने बताया कि वे कई वर्षों से यहां खेती कर रही हैं. कुछ जमीन निजी है. कुछ राजस्व की और कुछ वन भूमि है. सर्रा रेंजर और डिप्टी रेंजर लखन अहिरवार वनकर्मियों के साथ आए और फसल की सुरक्षा के लिए बनाई पत्थर की दीवार (खखरी) हटाने लगे.
ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर वनकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें जेसीबी मशीन के सामने धक्का दे दिया. गुड़ा अहिरवार ने वन विभाग पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है.
सर्रा रेंजर बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले भी अतिक्रमण हटाने गए थे. उस समय ग्रामीणों ने फसल कटने के बाद अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था. कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कुछ टाल रहे थे. उन्होंने रुपयों के लेन-देन के आरोपों को निराधार बताया है. रेंजर के अनुसार, शुक्रवार को महिलाओं ने गाली-गलौज की, जिसके बाद टीम वापस लौट गई.
TagsDamoh वन विभागकार्रवाई बवालमहिलाओं टीमलगाया मारपीट आरोपDamoh forest departmentaction uproarwomen teamallegation of assaultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





