मध्य प्रदेश

Collector अरुण विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निराकरण कराने के दिए निर्देश

Gulabi Jagat
29 April 2025 5:10 PM IST
Collector अरुण विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निराकरण कराने के दिए निर्देश
x
Raisen। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, निर्माण कार्यो की प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य हुआ है। जो शिकायतें शेष हैं उनका भी समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों उनके निराकरण की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त होने वाली अधिकांश शिकायतें योजनाओं का लाभ दिलाने । जनसमस्याओं से संबंधित होती हैं। इसीलिए इन्हें प्राथमिकता से शीघ्र निराकृत किया जाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा तथा ऊर्जा विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतें निम्न गुणवत्ता से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं शिकायतें पढ़ें, जवाब को गंभीरता से तैयार करें और संतोषजनक निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक जवाब देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।सभी जवाब तथ्यों पर आधारित हों। उन्होंने नॉन अटेन्डेंट शिकायतें रहने पर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कलेक्टर द्वारा समग्र ई-केवायसी की प्रगति की जानकारी लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश...
कलेक्टर विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा शहरी की जनपदवार और निकायवार समीक्षा करते हुए जनपद सीईओ सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान हो तथा निर्माण कार्य की सतत् मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने मनरेगा तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायतों में किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर विश्वकर्मा ने एएनसी पंजीयन के विरूद्ध शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण तथा प्रसूति सहायता योजना की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने फूड इंस्पेक्टर को खाद्य दुकानों की जांच करने और खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेते हुए जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...
बैठक में पीएचई विभाग अंतर्गत एकल नल जल योजनाओं तथा समूह नल जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैण्डपम्प या नलकूप के खराब होने की सूचना प्राप्त होते ही शीघ्र सुधरवाएं जाएं। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय में अवमानना के प्रकरणों में समय से जबावदावा प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर
विश्वकर्मा ने खनिज अधिकारी सुमित गुप्ता को जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाते हुए संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने गेहूॅ उपार्जन की समीक्षा करते हुए अभी उपार्जित स्कंध की मात्रा, किसानों को राशि का भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि खुले में रखी उपज को वेयरहाउस में सुरक्षित रखवाया जाए। उन्होंने नरवाई जलाने वालों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श विश्वकर्मा ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर तथा कुछ उपार्जन केन्द्रों पर बारदाने की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं होने पर जिला विपणन अधिकारी नीरज भार्गव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गत दिवस सुल्तानपुर में आयोजित लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरती जाने पर एमपीईबी के एसई प्रदीप सिंह चौहान को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए।
छात्रवृत्ति भुगतान में विलम्ब होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा ने स्कूलों में बच्चों के प्रवेश, पाठ्य पुस्तकों का वितरण, मध्यान्ह भोजन वितरण तथा जाति प्रमाण बनाए जाने की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा करते हुए सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी से इसका कारण पूछा। जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक द्वारा पोर्टल नहीं चलने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान में विलम्ब होने की बात कहने पर कलेक्टर द्वारा जिला लोक सेवा प्रबंधक को पोर्टल ओपन कर वस्तुस्थिति जानने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला प्रबंधक द्वारा पोर्टल सुचारू रूप से संचालित होने की जानकारी देने पर कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।
Next Story
null