- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: चलती कार का...
मध्य प्रदेश
Damoh: चलती कार का टायर फटने से हादसा, एक ही परिवार के दो बुजुर्ग गंभीर
Tara Tandi
6 Jun 2025 4:34 PM IST

x
Damoh दमोह: मध्यप्रदेश दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कार का पिछला टायर फट गया. जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जाकर पलट गई. कार में सवार पटेल परिवार के सभी सदस्य बरमान घाट से नर्मदा दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
कार में सवार सभी सदस्य घायल
हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो बुजुर्गों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों बुजुर्ग सगे भाई हैं रामप्रसाद (80 वर्ष) और सूरत (65 वर्ष), जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बची जान
हादसे को राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला. 108 की मदद से सभी घायलों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि अगर राहगीर समय पर नहीं पहुंचते तो घायलों की जान खतरे में पड़ सकती थी. तेंदूखेड़ा पुलिस ने बताया कि हादसा शाम लगभग छह बजे नरगवा की उतार के पास हुआ. कार के टायर फटने से यह हादसा हुआ. पुलिस जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है.
TagsDamoh चलती कारटायर फटने हादसादो बुजुर्ग गंभीरDamoh: A moving cartyre burst accidenttwo elderly people seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





