- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: नदी में नहाने...

x
Damoh दमोह: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के कनिया घाट पाटी गांव से निकलने वाली व्यारमा नदी में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना घटी। साथी महिलाओं के साथ नदी में नहाने गई एक महिला को मगरमच्छ खींचकर नदी के पानी में ले गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसका पीछा किया और करीब एक घंटे बाद महिला का शव नदी के दूसरे घाट पर मिला। शव निकालने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अभाना में सड़क जाम कर दिया। जिसे प्रशासन ने खुलवाया और उचित मुआवजा देकर मगरमच्छ को पकड़ने की बात कही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मेघराज सिंह की पत्नी मालतीबाई नदी में नहाने गई थी। तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर पकड़कर उसे अपने साथ गहरे पानी में खींच ले गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मगरमच्छ द्वारा महिला को ले जाने का वीडियो भी बनाया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम और एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची और महिला को ढूंढने का प्रयास किया। ग्रामीण लगातार मगरमच्छ का पीछा कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद महिला का शव नदी के दूसरी ओर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।
TagsDamohनदीमहिलामगरमच्छशिकार Damohriverwomancrocodilehunt जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





