- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Narmadapuram में युवक...
मध्य प्रदेश
Narmadapuram में युवक के शव को कुत्तों ने नोचा, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Tara Tandi
12 May 2025 11:04 AM IST

x
Narmadapuram नर्मदापुरम: जिला अस्पताल में शुक्रवार रात सड़क हादसे में मृत युवक के शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा गए। परिजन थोड़ी देर के लिए पानी पीने गए थे। लौटकर आए तो युवक की गर्दन का हिस्सा कटा देखा।
परिजन ने इसे लेकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि रात में गार्ड की तैनाती नहीं थी। हम लोग कुत्तों को भगा रहे थे। उन्होंने 7 दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
दोस्तों के साथ शादी से लौटते समय हादसा दरअसल, बनापुरा निवासी निखिल चौरसिया (21) अपने दोस्त रितिक राजपूत और रोहित मेहरा के साथ शुक्रवार को पालनपुर शादी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी डोलरिया रोड पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निखिल चौरसिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि रितिक और रोहित गंभीर रूप से घायल हैं। भी यह पता नहीं चला है कि टक्कर किस वाहन ने मारी थी।
पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था युवक का शव निखिल का शव नर्मदापुरम जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। युवक की बहन ने कहा कि हम वहां पर थे। रात में 3.30 बजे पानी पीने बाहर गए थे। इस बीच एक कुत्ता भाई के शरीर से मांस नोच कर ले भागा। इस मामले की शिकायत हमने सीएम हेल्पलाइन 181 पर की है।
सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन रविवार को श्री समर्पण श्री के सदस्यों ने सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य स्वदेश सैनी ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन में लापरवाही करने वालों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो सीएमएचओ का पुतला दहन किया जाएगा।
सिविल सर्जन बोले- गार्ड को शोकॉज नोटिस देंगे जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर विजयवर्गीय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। भविष्य में कोशिश करेंगे कि व्यवस्था में सुधार लाया जाए। साथ ही ध्यान रखा जाएगा कि आगे से ऐसी घटना न हो।
तीन साल से शव रखने के लिए फ्रीजर नहीं जिला अस्पताल में तीन साल से शव रखने की व्यवस्था नहीं है। दरअसल, तीन साल पहले पेड़ गिरने से शेड और फ्रीजर टूट फूट गए थे। इसके बाद विभाग ने खराब हुए फ्रीजर को कबाड़ में बेच दिया।
TagsNarmadapuram युवक शवकुत्तों नोचाअस्पताल परिजनों हंगामाNarmadapuram youth's dead bodydogs tore it apartfamily members created ruckus at hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





