- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa में बंधी गाय-भैंस...
मध्य प्रदेश
Rewa में बंधी गाय-भैंस को रौंदकर फरार हुआ ड्राइवर, मौके पर मौत
Tara Tandi
27 April 2025 11:53 AM IST

x
Rewa रीवा : जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छिरेहटा पुल के पास स्थित टीकर मोड़ पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है. एक हाइवा (वाहन क्रमांक MP17 MH 4941) ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बंधे दो मवेशियों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई.
यह हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब हाइवा चालक तेज गति और लापरवाही के साथ वाहन चला रहा था. सड़क किनारे बंधे मवेशी अचानक वाहन की चपेट में आ गए. भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गाय को ग्रामीणों ने तुरंत इलाज के लिए स्थानीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया.
घटना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने वाहन चालक की लापरवाही को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है, जहां अक्सर मवेशी सड़क के किनारे बंधे रहते हैं. ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति और सतर्कता से वाहन चलाना चाहिए.
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में लिया. वाहन को वही खड़ा करा दिया गया और चालक को गोविंदगढ़ थाने ले जाया गया है. दोनो पछ का समझौता चालू है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. उनका कहना है कि यहां पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने सड़क के किनारे गति सीमा निर्धारण और चेतावनी संकेतक लगाने की भी मांग की है.
यह घटना न केवल मवेशियों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी एक चेतावनी है. सड़क पर तेज गति और लापरवाही से चलने वाले वाहन न केवल जानवरों बल्कि इंसानों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकते हैं प्रशासन और वाहन चालकों दोनों को ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है.
TagsRewa बंधी गाय-भैंसरौंदकर फरार ड्राइवरमौके मौतRewa Cows and buffalos tied updriver ran away after trampling themdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





