मध्य प्रदेश

Gwalior: तेज आंधी से मकान की दीवार ढही, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल

Sarita
14 Jun 2025 8:53 AM IST
Gwalior: तेज आंधी से मकान की दीवार ढही, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल
x
Gwalior ग्वालियर: ग्वालियर के बहोड़ापुर में तेज आंधी के कारण एक मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. दीवार सिंगल ईंटों से बनी थी, जो आंधी को झेल नहीं पाई. प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मामले की जांच जारी है. इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल का मौसम पूरी तरह बदल गया है. पिछले 24 घंटे से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है|
तेज आंधी के कारण शुक्रवार को एक मकान की दीवार गिरने से आठ लोग मलबे में दब गए. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|
Next Story