- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- तेज बारिश से मची...
मध्य प्रदेश
तेज बारिश से मची तबाही, सेना ने 2,900 लोगों को सुरक्षित निकाला
Tara Tandi
31 July 2025 12:48 PM IST

x
MP weather : मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि शिवपुरी जिले में सेना की मदद लेनी पड़ी। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने अब तक करीब 2,900 लोगों, जिनमें 27 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
#WATCH | Vidisha, MP | The SDRF and Home Guards team rescued locals affected by the flood-like conditions caused by continuous rainfall. (30.07)(Source: Home Guard Commander's Office) pic.twitter.com/OvZFdcKbGq
— ANI (@ANI) July 30, 2025
शिवपुरी और गुना में सबसे खराब हालात
शिवपुरी जिले में भारी बारिश के कारण कई गांवों में पानी भर गया है। बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सेना को राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया। वहीं, गुना जिले में भी हालात चिंताजनक हैं। यहां एक पुल ढह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले में आज भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, ज़िला पुलिस बल तथा प्रशासन ने तत्परता, साहस और समर्पण का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित गाँवो से 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया। सेना ने आज अल्प समय में आकर अदम्य साहस तथा कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए… https://t.co/favJae1lhc
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 30, 2025
अगले 24 घंटे और खतरनाक, भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी सहित कई जिलों में अगले 24 घंटों में 8 से 9 इंच तक बारिश होने की चेतावनी दी है। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सक्रिय मोड में
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होमगार्ड मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश से बने हालात की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि, “जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित किया जाए।”
सीएम ने सभी राहत एवं बचाव दलों को सतर्क और पूरी तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर ज़रूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचे, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।
आपदा नियंत्रण केंद्र से की निगरानी
सीएम मोहन यादव ने आपदा नियंत्रण कक्ष से सीधे जिलों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से संवाद कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब तक राज्यभर में 2900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
Tagsतेज बारिशमची तबाहीसेना 2900 लोगोंसुरक्षित निकालाHeavy rains caused devastationarmy evacuated 2900 people safelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





