- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तेज रफ्तार उज्जैन-दिल्ली बस खंभे से टकराई; गर्भवती महिला समेत 16 घायल
Kavita2
21 Aug 2025 3:42 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार सुबह उज्जैन से दिल्ली जा रही एक स्लीपर कोच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 16 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के कृष्णा ढाबा के पास बस हाईवे पर लगे एक खंभे और पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 16 यात्री घायल हो गए, जबकि सह-चालक को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय बस दिल्ली जा रही थी। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
TagsMadhya PradeshShivpuriTejUjjain-Delhiमध्य प्रदेशशिवपुरीतेजउज्जैन-दिल्लीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





