- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Saharanpur में खौफनाक...
मध्य प्रदेश
Saharanpur में खौफनाक वारदात, मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Tara Tandi
21 April 2025 4:57 PM IST

x
Narmadapuram नर्मदापुरम। मीनाक्षी चौक स्थित पीलीखंती क्षेत्र में रविवार शाम करीब पांच बजे मां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मकान की दहलीज पर मिला, जबकि उसकी बेटी का शव लहुलूहान हलत में करीब 25 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था।
महिला की एक अन्य बेटी और बेटा घबराए हुई हालत में पुलिस को मिली है। दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। हत्याकांड के पीछे मकान का विवाद होना सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं। लोगों की भीड़ घटनास्थल के आसपास जमा हो गई थी।
हिरासत में दो लोग
घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी डॉ गुरकरन सिंह, एएसपी आशुतोष मिश्रा पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
पहले मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला
एसपी डा गुरकरन सिंह ने बताया कि पीलीखंती निवासी पूजा मौर्य 50 वर्ष व उसकी बेटी पल्लवी शिखा मौर्य 18 वर्ष की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। मौके पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पूरे हत्याकांड को एक ऑटो चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुुरू कर दी है। पुलिस ने जितेंद्र झारिया व एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले मां पूजा मौर्य पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।
जान बचाने के लिए भागी बेटी पर किया हमला
मां पूजा को तड़पता देख पल्लवी बचाने के लिए आई, तो हमलावरों ने पल्लवी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जान बचाने के लिए पल्लवी कुछ दूर भागी, तो हत्यारे उसके पीछे दौड़े। लहुलूहान पल्लवी बचाने की गुहार लगा रही थी।
हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार पल्लवी पर किए। कुछ देर तड़पने के बाद पल्लवी ने भी दम तोड़ दिया। हत्याकांड के दौरान आस पड़ोस के लोग घरों में ही थी, लेकिन रोजाना की तरह विवाद मानकर घरों के अंदर ही रहे। लोगों ने देखा कि दोनों की हत्या की गई है, तो दहशत में आ गए थे।
दो बच्चों ने देखा घटनाक्रम
मौके पर पूजा की छोटी बेटी और बेटा भी मौजूद थे। मां के शव के पास बिलख रहे थे, आरोपियों से छोड़ने की बात कह रहे थे। दोनों बच्चे बेहद घबराए हुए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले बच्चों को संभाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
पुलिस जांच के दौरान दोनों बच्चों के बयान लेगी, जिसके बाद स्थित स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों के मुताबिक पूरा घटनाक्रम दोनों बच्चों के सामने ही हुआ है। दोनो बच्चों के बयान महत्वपूर्ण माने जाएंगे।
न्यायालय में ही दोनों बच्चों के बयान के आधार पर आरोपियों को सजा मिल सकेगी। मौके पर एफएसएल टीम ने सुराग जुटाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
संदेही बोला- उसे मारने आए थे हमलावर
मौके पर एक संदेही मिला है, जिसका कहना था कि दो हमलावर मुन्ना और भानू उसे मारने आए थे। इसी दौरान कुल्हाड़ी पूजा और पल्लवी को लग गई। संदेही ने अपने सीने पर खून के दाग को भी दिखाया है। पुलिस ने संदेही व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी। विवाद के पीछे रुपयों के लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। संदेही ने जो कहानी बताई है उसके मुताबिक शराब के रुपयों को लेकर कुछ विवाद था।
संदेहियों से पूछताछ कर रहे हैं
पीलीखंती क्षेत्र में मां व बेटी की हत्या की गई है, संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। हत्याकांड के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नही है।
TagsSaharanpur खौफनाक वारदातमां-बेटी कुल्हाड़ी हमलाSaharanpur horrific incidentmother-daughter axe attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





