- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: डेढ़ महीने के...
मध्य प्रदेश
Indore: डेढ़ महीने के मासूम की गला रेतकर हत्या, मां पर गहराया शक
Sarita
22 Aug 2025 9:21 AM IST

x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहिरखेड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ पारदी डेरा में डेढ़ महीने के मासूम प्रियांश पारदी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। घटना के समय मासूम की माँ नेहा, उसकी डेढ़ साल की बेटी और ननद घर पर मौजूद थीं।
थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। नेहा अचानक दौड़ती हुई बाहर आई और कपड़े धो रही अपनी ननद को आवाज लगाई। उसने बताया कि बच्चे को कुछ हो गया है। ननद जब घर के अंदर पहुँची तो उसने देखा कि मासूम का गला कटा हुआ था और वह खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद शोर मचा तो परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँच गए। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर शक गहरा गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्चे की मां ने कुछ दिन पहले मासूम का गला घोंटने की भी कोशिश की थी। इसी वजह से पुलिस की शुरुआती जांच में मां पर शक गहरा गया है। फिलहाल, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और मां से भी कड़ी पूछताछ की जाएगी। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक कलह या मानसिक स्थिति से जुड़ा लग रहा है। द्वारकापुरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsIndoreमासूमहत्याinnocentmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





