- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur : नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
Jabalpur : नशे में धुत कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात, सड़क पर बैठे पांच मवेशियों को रौंदा
Sarita
7 July 2025 10:05 AM IST

x
Jabalpur जबलपुर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार गोरा बाजार थाना अंतर्गत रात करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे पांच मवेशियों को टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में सड़क पर बैठे पांच मवेशियों की मौत हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और मवेशियों को टक्कर मारने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे।
हादसे के बाद उसमें सवार युवक भाग गए। कार का नंबर एमपी 20 सीई 9179 है और नंबर के आधार पर आरोपी युवकों के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार सवार आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एनिमल लवर्स ग्रुप की दीपमाला और अजीत सिंह आनंद ने बताया कि मृत गायों में से एक गर्भवती थी और इस घटना में उसकी और उसके बछड़े की भी मौत हो गई। घायल गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। पशु चिकित्सालय में 3000 रुपये जमा नहीं होने पर उसे उपचार के लिए गौशाला भेजा गया है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोराबाजार थाना अंतर्गत मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे पांच मवेशियों को टक्कर मार दी। मवेशियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सड़क पर बैठे पांच मवेशियों की मौत हो गई। कार में सवार युवक नशे में थे और पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
TagsJabalpurनशेयुवकोंउत्पातdrunkyouthsruckusजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





