मध्य प्रदेश

Jabalpur : फाइनेंस एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 1.37 लाख रुपये लूटे

Sarita
15 Aug 2025 9:06 AM IST
Jabalpur : फाइनेंस एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 1.37 लाख रुपये लूटे
x
Jabalpur जबलपुर: जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बहदन-सिलवा मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 1 लाख 37 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार, दमोह के तेंदूखेड़ा निवासी 20 वर्षीय विष्णु पाल संजीवनी नगर में किराए के मकान में रहता है। वह एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है और महिलाओं को दिए गए समूह ऋण की वसूली का काम करता है।
बुधवार सुबह युवक भेड़ाघाट के बहदन गांव से 25 हजार 508 रुपये, सिलवा से 39 हजार 402 रुपये, जमुनिया से 13 हजार 920 रुपये और अन्य लोगों से कुल 1 लाख 37 हजार 641 रुपये वसूल कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह बहदन-सिलौआ रोड पर पहुंचा तो एक युवक ने हाथ हिलाकर उसे रुकने का इशारा किया और कहा कि वह अपनी मां की किस्त लेकर जा रहा है। एजेंट ने जब मोटरसाइकिल रोकी तो युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे उसकी आंखें जलने लगीं।
इसी बीच आरोपी का दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया और दोनों ने एजेंट के साथ मारपीट कर बाइक की चाबी छीन ली और बैग में रखी नकदी, टैबलेट व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। युवक पास के खेत में गया और मुंह धोने के बाद थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story