- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: पुलिस की...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो युवक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
Sarita
20 Oct 2025 8:55 AM IST

x
Jabalpur जबलपुर: जबलपुर जिले की खमरिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 हजार रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी यह शराब किसी को बेचने के लिए खड़े थे. सूचना पर वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपत्कालीन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है|
थाना खमरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोखड़ी रोड के पास एक खदान में दो युवक अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मिलते जुलते दो युवक मोटरसाइकिल पर सीटों के बीच एक बोरीनुमा थैला रखे बैठे दिखाई दिए. पुलिस को देखकर वे भागने लगे. उन्हें घेरकर रोका गया. नाम पता पूछने पर मोटरसाइकिल सवारों ने अपना नाम अमित झारिया उम्र 19 साल और रामकिशन उर्फ बिट्टू झारिया उम्र 20 साल दोनों निवासी ग्राम मैढ़ी, थाना बिजंदरी, जिला मंडला बताया|
तलाशी लेने पर एक बोरीनुमा थैले में जीनियस कंपनी की दो पेटी अंग्रेजी शराब रखी मिली। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 हजार रुपए कीमत की जीनियस कंपनी की अंग्रेजी शराब और घटना में प्रयुक्त होंडा कंपनी की लोवा मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एनआर 6051 जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है और वे यह शराब कहां से लाए थे, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
TagsJabalpurपुलिसकार्रवाईयुवकशराबगिरफ्तार Jabalpurpoliceactionyouthliquorarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





