मध्य प्रदेश

Jabalpur: दुर्गा पंडाल के बाहर लगी लाइटों में फैला करंट, दो बच्चों की गई जान

Sarita
25 Sept 2025 7:51 AM IST
Jabalpur: दुर्गा पंडाल के बाहर लगी लाइटों में फैला करंट, दो बच्चों की गई जान
x
Jabalpurजबलपुर: देशभर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। जगह-जगह दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुखद घटना घटी। पूजा पंडाल की लाइट से गुजर रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय आयुष झारिया और 10 वर्षीय वेद श्रीवास के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम को उस समय हुई जब बच्चे आरती में शामिल होने पंडाल जा रहे थे।
यह घटना जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुई। बताया जा रहा है कि पंडाल के बाहर समिति द्वारा लगाई गई लाइट में करंट आ गया, जिससे दोनों बच्चे नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजन गमगीन हैं। मृतक वेद श्रीवास के पिता विपिन श्रीवास ने दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा समिति और बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है।
Next Story