- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: शक के चलते...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: शक के चलते पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार
Tara Tandi
28 Aug 2024 12:41 PM IST

x
Jabalpur जबलपुर : पाटन थाना अंतर्गत पोड़ी खुर्द ग्राम में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पौड़ी खुर्द निवासी 45 वर्षीय बलिराम बर्मन का 40 वर्षीय पत्नी रजनी बाई बर्मन पर चरित्र संदेह को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रजनी बाई के मायके से उसका भाई एवं चाचा सहित अन्य लोग पौड़ी खुर्द पहुंचे हुए थे। बीती रात करीब एक बजे चाय पीने के बाद सभी आराम करने के लिए चले गए। रजनी बाई के पास उसके दो बच्चे एवं देवरानी आपस में कुछ बातचीत कर रही थी, तभी बलिराम बर्मन गुस्से में तमतमाता हुआ कुल्हाड़ी लेकर आया और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में रजनी बाई को कंधे, गर्दन, बाएं हाथ में एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई है। घायल महिला को उपचार के लिए पुलिस ने पहले पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। फिर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति बलीराम बर्मन को हिरासत में लिया है।
TagsJabalpur शक चलते पत्नीकुल्हाड़ी हमलापति गिरफ्तारJabalpur: Wife attacked with axe due to suspicionhusband arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





