- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: कांस्टेबल ने...
मध्य प्रदेश
Khandwa: कांस्टेबल ने की दो शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर FIR
Tara Tandi
25 May 2025 3:51 PM IST

x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मुस्लिम पुलिसकर्मी ने अपनी नाम बदलकर पहले तो हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर युवती को गुमराह कर उससे शादी कर ली. इसके बाद आरोपी कांस्टेबल ने मुस्लिम समाज में ही निकाह कर दूसरी शादी भी कर ली. जब हिंदू पत्नी को इस बारे में पता तो उसने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. घटनाक्रम में लव जिहाद की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस लव जिहाद के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरक्षक मुबारिक शेख पहले खंडवा में तैनात था और वर्तमान में झाबुआ में तैनात है. पीड़ित युवती की शिकायत पर झाबुआ थाने में एफआईआर दर्ज कर खंडवा के कोतवाली थाने में केस डायरी भेजी गई है, जहां कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी कांस्टेबल मुबारिक शेख को झाबुआ एसपी की ओर सस्पेंड करने की बात भी सामने आई है.
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
पीड़ित युवती ने बताया कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर दोस्ती से शुरू हुआ था. 2014 में जब पीड़ित युवती पढ़ रही थी. उस समय मुबारिक शेख खंडवा पुलिस लाइन में तैनात था. दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर प्यार हुआ. मुबारिक शेख ने पीड़ित युवती को उस समय अपना नाम अनिल सोलंकी बताकर दोस्ती की थी. जब इस बात का पता लड़की को चल गया तो मुबारिक ने 2020 में अपर कलेक्टर और विवाह अधिकारी के समक्ष शादी भी कर ली और 2 साल तक युवती के साथ रहा.
मुस्लिम समाज में दूसरी शादी
इस बीच मुबारिक शेख ने पीड़ित युवती को अंधेरे में रखकर मुस्लिम समाज में दूसरी शादी भी कर ली और अब उसके दो बच्चे भी हैं. शुरुआती दौर में मुबारिक शेख इसे पत्नी मानकर खाना-खर्चा भी देता था, लेकिन अब उसने लड़की से बात करना ही बंद कर दिया है. लड़की ने उसके परिजनों से भी बात की, लेकिन उन्होंने भी लड़की को डराया धमकाया. साथ ही आरोपी पति पत्नी को परेशान करने लगा. परेशान होकर पीड़ित लड़की ने झाबुआ थाने में मुबारिक शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
घरेलू हिंसा सहित अन्य गंभीर धाराओं में कांस्टेबल पर FIR दर्ज
अब आगे की कार्रवाई के लिए यह मामला खंडवा पुलिस को सौंपा गया, जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लड़की का कहना है कि मुबारिक ने उसके साथ धोखा किया है. एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और शादी कब हुई, कैसे हुई इत्यादि विषयों पर जांच की जा रही है.
TagsKhandwa कांस्टेबलदो शादीपहली पत्नीशिकायत FIRKhandwa constabletwo marriagesfirst wifecomplaint FIRजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





