मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: खुशियां मातम में बदलीं, 19 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Sarita
19 Oct 2025 11:47 AM IST
Madhya Pradesh: खुशियां मातम में बदलीं, 19 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत
x
-Madhya Pradesh : सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिवाली की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं जब एक परिवार के 19 वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर की सीमा के अंतर्गत रहली सागर रोड पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने देखने वाले हर किसी की आँखों में आँसू ला दिए।
जानकारी के अनुसार, धनतेरस की शाम रहली घूमने आए तिंसी निवासी 19 वर्षीय मोनू गोड़ की बाइक शहर की सीमा के अंतर्गत रहली सागर रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव आज, रविवार को परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोनू गोड़ की मौत धनतेरस के दिन हुई थी। वह खरीदारी करने गया था तभी यह हादसा हुआ और उसके बेटे की जान चली गई।
Next Story