- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Maher: सड़क पार करती...

x
Maher मैहर: मध्यप्रदेश मैहर में देर शाम सड़क पार करने के दौरान एक महिला को तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला को सिर और पैर में गंभीर चोट आई. घायल को एम्बुलेंस में बैठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामला बदेरा थाना क्षेत्र के लटागांव का है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी की बाइक को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
मृतका राज बाई सिंह (45) निवासी लटागांव अपने एक रिश्तेदार को ऑटो में बिठाकर सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक (MP19ZG5522) ने उन्हें टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बाइक चालक धर्मेंद्र पटेल (18) को पकड़ लिया. हादसे में महिला को गंभीर चोटें आने से मौत हो गई. परिजनों ने बदेरा थाने में आरोपी चालक धर्मेंद्र पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है.
बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
TagsMaher सड़क पार करतीमहिला बाइक टकराईमौके मौतMaher crossing the roadwoman collided with bikedied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





