मध्य प्रदेश

रैगजीन दुकान में भीषण आग, 80 लाख के नुकसान की आशंका

jantaserishta.com
7 Nov 2026 8:58 AM IST
रैगजीन दुकान में भीषण आग, 80 लाख के नुकसान की आशंका
x
सतना: सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरमाई रोड के पास स्थित जया रैगजीन दुकान में देर रात आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। आग लगने से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, आग की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी मनीष त्रिपाठी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। इस दौरान सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने अपनी जान की परवाह किए बिना बगल की इमारत की छत पर पहुंचकर आग बुझाने लगे।
घटनास्थल पर सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, महापौर योगेश ताम्रकार और नगर निगम आयुक्त नागार्जुन गौड़ा भी पहुंचे। इसके अलावा, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली।
आग की भयावहता और उसे नियंत्रित करने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया। एसडीएम राहुल सिलाडिया लगातार सीमेंट फैक्ट्री से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने के लिए संपर्क करते रहे। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी राहत कार्य में जुटे रहे। दुकान के संचालक का नाम मुकेश खेलवानी, पिता सुरेश खेलवानी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में दुकान का बड़ा हिस्सा और उसमें रखा सामान प्रभावित हुआ है।
आग लगने से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन दुकान का निरीक्षण करने और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की वजह जानने के लिए आगे जांच की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे आग की घटनाएं कम हों।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story