मध्य प्रदेश

चोरी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 साल से फरार वारंटी पकड़ा गया

Admindelhi1
11 Nov 2026 7:30 AM IST
चोरी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 साल से फरार वारंटी पकड़ा गया
x
आठ साल बाद कानून के शिकंजे में आया चोरी का आरोपी

राजगढ़: राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर चोरी के मामले में पिछले 8 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपित यशवंत उर्फ कालू पुत्र भारतसिंह सांसी निवासी ग्राम कड़िया सांसी के खिलाफ राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल थाने में धारा 380 और 120-बी भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय सुनेल की ओर से स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कड़िया सांसी गांव में कार्रवाई कर आरोपित यशवंत सांसी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए सुनेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Next Story