- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Morena: भाजपा नेता के...

x
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अज्ञात हमलावरों ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक सवार हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर दो राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमिश्नर कॉलोनी रोड की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुँचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था। पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने घटना के बाद कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
TagsMorenaगोलीबारीMorenafiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





