- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Accident: बस और कार...
मध्य प्रदेश
MP Accident: बस और कार में भीषण टक्कर 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल
Sarita
11 April 2025 12:14 PM IST

x
MP Accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के बस और कार की टक्कर में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। सुनेरा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बस में सवार होकर भिंड जिले से अंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे, तभी रात करीब एक से दो बजे के बीच यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में बस और कार पलट गईं। अधिकारी ने बताया कि 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हुए हैं। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों से पीड़ितों को बाहर निकाला तथा शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।
TagsMPबसकारटक्करMPbuscarcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





