- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: गर्लफ्रेंड...
मध्य प्रदेश
MP Crime: गर्लफ्रेंड को सरेआम घोंपता रहा चाकू, फिर जो हुआ
Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 12:28 PM IST

x
MP Crime: मध्य प्रदेश के नीमच जिले कैंट थाने के गांधी वाटिका के बाहर एक प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. प्रेमिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी. देखते ही देखते ढेर सारा खून जमीन पर फैल गया. प्रेमी ने बिना रुके प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 वार किए, जिसमें प्रेमिका गम्भीर रुप से घायल हो गई. प्रेमिका पर चाकू से हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. प्रेमिका की हालत नाजुक होने के कारण उसे नीमच के ही एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. घटना की वजह का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस जब मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की तो ये मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रेमिका और प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और प्रेमी ने एक के बाद एक प्रेमिका पर चाकू से 7 वार किए. प्रेमिका जान की भीख मांगती रही, लेकिन प्रेमी ने उसकी एक न सुनी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रेमिका के हाथ और पैर पर प्रेमी ने चार वार किए हैं. इतना ही नहीं प्रेमी ने उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोड़ दिया और मौके फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापे मार रही है. जांच में सामने आया कि आरोपी एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है.
TagsMPगर्लफ्रेंडघोंपताचाकू MPGirlfriendStabbingKnife जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





