मध्य प्रदेश

MP News: बेतवा नदी में डूब रहे थे 2 युवक, तभी देवदूत बनकर आया चायवाला

Sarita
30 May 2025 11:48 AM IST
MP News: बेतवा नदी  में डूब रहे थे 2 युवक, तभी देवदूत बनकर आया चायवाला
x
MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा से होकर बहने वाली बेतवा नदी में एक बड़ा हादसा टल गया. ओरछा घूमने आए दो युवक नदी के पुल के पास नहा रहे थे. नदी में पानी का बहाव तेज था और दोनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए. नदी के पास चाय की दुकान चलाने वाले युवक सचिन यादव ने देखा कि दो लड़के नदी में बह रहे हैं. सचिन और उसका एक अन्य दोस्त नदी के बहाव में डूब रहे दोनों युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े|
सचिन और उसके एक अन्य दोस्त ने कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया|
Next Story