मध्य प्रदेश

MP News: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की हुई मौत, गांव में मातम

Sarita
22 Sept 2025 7:24 AM IST
MP News: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय लड़के की हुई मौत, गांव में मातम
x
MP News: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमहिया ग्राम पंचायत के धनौर गाँव में एक 12 वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। पुलिस के अनुसार, धनौर निवासी सोनू कोल का 12 वर्षीय पुत्र पवन कोल, धनौर बस्ती के समिति बंध तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
मृतक पवन कोल दोपहर 2 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था और गहरे पानी में डूब गया। नहा रहे उसके दोस्तों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सका और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मड़वास थाना प्रभारी भूपेश वैस को दी गई। थाना प्रभारी ने घटनास्थल की जाँच, पंचनामा तैयार करने, पोस्टमार्टम कराने और शव परिजनों को सौंपने के लिए एक पुलिस दल भेजा।
Next Story