मध्य प्रदेश

MP News: पार्टी मनाने गया युवक दोस्तों के सामने डैम में डूबा

Sarita
9 July 2025 9:41 AM IST
MP News: पार्टी मनाने गया युवक दोस्तों के सामने डैम में डूबा
x
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक डैम में नहाते समय पानी में डूब गया। युवक की पहचान 22 वर्षीय वेंकटेश विशाल नायडू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विशाल नायडू अपने दोस्तों के साथ कलियासोत डैम में पिकनिक और पार्टी करने गया था। नहाते समय यह हादसा हुआ। तैरना जानने वाला विशाल शुरुआत में आसानी से तैर रहा था। हालाँकि, वापस आते समय उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। विशाल को डूबता देख घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद विशाल का शव डैम से बाहर निकाला गया।
Next Story