- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: लकड़ी बीनने...
मध्य प्रदेश
MP News: लकड़ी बीनने गई वृद्धा जंगल के नाले के बहाव में फंसी
Sarita
12 July 2025 8:57 AM IST

x
MP News: दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मड़ियादो क्षेत्र में बारिश के बाद स्थानीय नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध महिला जंगल के नाले के तेज बहाव में फंस गई। एक नाबालिग बच्चे ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच पहुंचकर वृद्ध महिला को सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, मड़ियादो वर्धा रोड स्थित बड़ी खांड के नाले में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी रानी के फंसने की खबर सामने आई थी। बहाव के बीच में फंसने की खबर फैलने के बाद देवेंद्र तिवारी, विष्णु सोनी, महेंद्र लोधी, लेखराम रजक अपनी टीम के साथ पहुंचे और महिला को बचाया।इस रेस्क्यू के दौरान जिला पंचायत सदस्य मड़ियादो प्रतिनिधि अभिषेक जैन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वृद्ध महिला से जानकारी लेकर उसे घर भेजा और रेस्क्यू टीम और बहाव को झेलते हुए महिला को बचाने का जोखिम उठाने वाले देवेंद्र तिवारी को बधाई दी।
TagsMPवृद्धाजंगलनालेफंसीMPold womanforestdrainstuck जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





