- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: प्यार में...
मध्य प्रदेश
MP News: प्यार में अंधी तीन बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार
Sarita
20 April 2025 10:01 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर 50 हजार रुपए नकद और 2 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। वहीं उसका पति अपनी पत्नी और बच्चों की मां की तलाश में दर-दर भटक रहा है और आखिरकार अब बेबस पति और पिता अपने तीनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और पत्नी और भतीजे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। ये है पूरा मामला नौगांव थाना क्षेत्र के बंगाण निवासी मनीष अहिरवार अपनी तीन बेटियों के साथ थाने पहुंचे।
उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे मेरे भतीजे के साथ घर से 50 हजार रुपए और 2 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। जब मैं उठा तो देखा कि मेरी पत्नी राजकुमारी घर में नहीं थी। हमने हर जगह तलाश की लेकिन राजकुमारी नहीं मिली। जब हमने घर में देखा तो पैसे और जेवर गायब थे और भतीजा भी गायब था। हालांकि हमें भतीजे और पत्नी पर काफी समय से शक था, लेकिन हमें नहीं पता था कि वह मुझे और बच्चों को छोड़कर इस तरह भाग जाएगी। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज कर ली है और उसकी पत्नी और भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।
TagsMPमांभतीजेफरारMPmothernephewabscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





