मध्य प्रदेश

MP News: धर्मशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
22 Jun 2025 10:32 AM IST
MP News: धर्मशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
MP News: जिले के घाट पिपरिया गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की धर्मशाला में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोचन मल्लाह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार लोचन मल्लाह शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में सामान्य रूप से सोया था। सुबह उसका शव गांव की धर्मशाला में फंदे से लटका मिला।
शव की जानकारी सबसे पहले मृतक के चचेरे भाई तारापत मल्लाह को ग्रामीणों से मिली। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव पर लिखे थे पांच नाम, सुसाइड नोट बरामद पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के शरीर पर पांच लोगों के नाम लिखे थे- परमलाल, प्रवेश, केदार, मुकेश और शौकीलाल। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसकी लिखावट बेहद अस्पष्ट है, जिससे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Next Story