- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बेटियों के...
मध्य प्रदेश
MP News: बेटियों के सामने ही दबंगों ने पिता को कार से कुचला
Sarita
27 Oct 2025 9:58 AM IST

x
MP News: गुना से दिल को दहलाने वाली गंभीर घटना सामने आई है। रौंगटे खडे कर देने वाली इस वारदात में बेटियों के सामने ही उनके पिता पर गाड़ी चढा दी गई , जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा गाँव में जमीनी विवाद ने एक जघन्य हत्याकांड का रूप ले लिया। दबंगों ने खेत पर जा रहे 40 साल के किसान रामस्वरूप नागर पर थार गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी।
गौर करने वाली बात है कि जब रामस्वरूप नागर की नाबालिग बेटियाँ उन्हें बचाने आईं, तो दबंगों ने उनके साथ अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़ दिए। किसान रामस्वरूप नागर ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह दिल दहला देने वाला घटनाक्रम रविवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया। पीड़ित परिवार के अनुसार रामस्वरूप नागर और उनकी पत्नी जब खेत पर जा रहे थे, तो करीब दर्जन से ज्यादा दबंगों ने उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया।पहले रामस्वरूप नागर से मारपीट की गई और फिर बेरहमी से उन पर थार गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस जघन्य मामले की गंभीरता को देखते हुए, गुना एसडीओपी विवेक अष्टाना स्वयं पुलिस टीम के साथ कार्रवाई में जुटे हैं। फतेहगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सभी दबंग हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया गया है।
TagsMPदबंगोंपिताकारकुचला MPbulliesfathercarcrushed. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





