- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कार ने...
मध्य प्रदेश
MP News: कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा घायल
Sarita
13 Aug 2025 7:09 AM IST

x
MP News: रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर इसरथूनी के पास सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय गीताबाई की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा 23 वर्षीय बहादुर मोरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक खड़ी कर मां से कर रहे थे बातें, तभी हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रामपुरिया पाटड़ी निवासी बहादुर मोरी मंगलवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अपनी मां गीताबाई को बाइक पर बैठाकर इसरथूनी छोड़ने जा रहा था। इसरथूनी पहुंचने पर उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और मां को उतारकर उनसे बातें करने लगा। इसी दौरान मंदसौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक और गीताबाई को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गीताबाई दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बहादुर भी बाइक समेत गिर पड़ा और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल बहादुर के ममेरे भाई राहुल के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक कुछ दूरी तक गया, फिर वापस आया और वहां से कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने गीताबाई को मृत घोषित कर दिया।
TagsMPकारमां-बेटेटक्करमहिलामौतMPcarmother and soncollisionwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





