- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शराब दुकान...

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कंजर मोहल्ला में शराब ठेकेदार की छापामार टीम और कंजर मोहल्ला के रहवासियों के बीच विवाद हो गया. दोनों ने एक दूसरे से मारपीट की, वहीं मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और शराब की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं. कंजर मोहल्ला के लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदार की छापामार टीम के लोगों ने कंजर मोहल्ला के लोगों के साथ गाली-गलौज की है|
सूचना मिलने पर खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया. पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. इधर, पथराव की घटना में 3 से 4 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. घटना पंधाना रोड कंजर मोहल्ला के पास शराब दुकान की है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsMPशराबदुकानअफरा-तफरीMPliquorshopchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





