- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: आसमानी रोशनी...
मध्य प्रदेश
MP News: आसमानी रोशनी और हूटर लगी एंबुलेंस में डोडा चूरा की तस्करी
Sarita
3 March 2025 9:55 AM IST

x
MP News: नीमच जिले में ड्रग माफिया पुलिस से बचने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन मजबूत मुखबिर तंत्र के चलते उनकी नई-नई तरकीबें उजागर हो रही हैं। मनासा थाने की कंजार्डा चौकी ने आसमानी रोशनी वाली बत्ती व दो हूटर लगी एंबुलेंस की तलाशी ली तो प्लास्टिक की थैलियों में भरा 2.91 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। कंजार्डा चौकी प्रभारी नीलेश सोलंकी ने रावतपुरा कंजार्डा डिकान से पड्डा सुंडी से राजस्थान की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर एंबुलेंस लिखी टवेरा कार क्रमांक आरजे-01 पीए-4534 को रुकवाया।
कार को अजय उर्फ बबलू पुत्र घनश्याम खटीक निवासी केकड़ी (राजस्थान) चला रहा था और साइड में कल्याणमल पुत्र किशन गुर्जर निवासी सौकलिया अजमेर (राजस्थान) बैठा था। एंबुलेंस का पिछला दरवाजा खोला तो पता चला कि अंदर सीटें नहीं थीं, बल्कि सीटों की जगह काले व पीले रंग की बोरियां रखी हुई थीं। बता दें कि 12 बोरियों में भरे डोडा चूरा का जब वजन किया गया तो दो क्विंटल 91 ग्राम डोडा चूरा मिला|
इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है. दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने टवेरा गाड़ी को एंबुलेंस में तब्दील कर रखा था. ताकि टोल बूथ या अन्य जगह कोई उसे रोके नहीं और हूटर बजने पर लोग एंबुलेंस को रास्ता दे दें. दोनों तस्करों से डोडा चूरा के स्त्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है|
TagsMPएंबुलेंसडोडाचूरातस्करीMPambulancedodachurasmugglingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





