- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
MP News: नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को कुचला,परिवार में छाया मातम
Sarita
15 April 2025 10:12 AM IST

x
MP News: इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम घोसीखेड़ा में सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे पिता और उसकी एक साल की मासूम बेटी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बेटी मरियम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अज्जू उर्फ अहमद शेख (45 साल) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त पिता अपनी बेटी को गोद में लेकर खेल रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम मरियम कुछ दूरी पर जाकर गिरी। सिमरोल पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चालक नशे की हालत में था। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार का पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया, लेकिन चालक मौका पाकर भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक कार इंदौर में रजिस्टर्ड है और फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है। परिवार में पसरा मातम, मासूम मरियम सबसे छोटी थी इस दुखद हादसे के बाद शेख परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों के मुताबिक अज्जू खेतीबाड़ी करता था और उसका परिवार मूल रूप से गांव घोसीखेड़ा में रहता है। इंदौर के चंदन नगर इलाके में भी उनका मकान है। असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
TagsMPनशेड्राइवरपिता-बेटीकुचलापरिवारमातमMPdrunkdriverfather and daughtercrushedfamilymourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





