- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: किसानों की...

x
MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले की तहसील के नेशनल हाईवे-47 स्थित हिवरा फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर और ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान विवेक पिता कुबड़े (40), संदीप पिता त्र्यंबक पटे (36) और अशोक पिता कुंडलिक काले (60) के रूप में हुई है। तीनों किसान महाराष्ट्र के खुरसापार गांव के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक विवेक कुबड़े बुधवार को ट्रैक्टर की मरम्मत कराने पांढुर्णा आए थे। उनके साथ किसान संदीप मोटर पंप और अशोक पाइप खरीदने के लिए आए थे। ट्रैक्टर सुधारने के बाद तीनों खेती का सामान लेकर रात में अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान हिवरा हाइवे के मोड़ पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर जा गिरी, जिससे संदीप और अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक को नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद खुरसापार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsMPकिसानोंमौत MPfarmersdeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





