- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भीषण हादसे...

x
MP News: एक तरफ पूरे देश में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि सड़क खून से सनी हुई थी और शव खिलौनों की तरह बिखर गए थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
यह दर्दनाक हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरगी में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दो बाइक आपस में टकराईं। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दुर्घटना के शिकार लोगों को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक राजरवाड़ा के रहने वाले हैं। भीषण हादसे की सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
TagsMPहादसेचारमौतदोघायलMPaccidentfourdied and twoinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





