मध्य प्रदेश

MP News: बोरे में मिली युवक की सिर कटी लाश, जांच जारी

Sarita
14 May 2025 9:46 AM IST
MP News: बोरे में मिली युवक की सिर कटी लाश,  जांच जारी
x
MP News: मंगलवार शाम को जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में नंदन विहार के पास नाले में बंद बोरे में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी सीएसपी बीएस गटोरिया के मुताबिक मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों को नाले से तेज बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाले के किनारे पड़े बंद बोरे की जांच की तो उसमें एक युवक का शव मिला, जिसके हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर पूरी तरह से गायब था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन, शव के एक हाथ पर 'मंजू' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story