मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
5 Jun 2025 11:34 AM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात दामखेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दादी-पोती की मौत हो गई। पोता घायल है। रात के अंधेरे में चैनपुर आभापुरी मार्ग पर दामखेड़ा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दर्दनाक सड़क हादसे में 53 वर्षीय दादी प्यारी बाई और 10 वर्षीय पोती रविना निवासी जमरदा की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चला रहा 18 वर्षीय पोता सुनील घायल हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को झिरन्या अस्पताल पहुंचाया। घायल सुनील का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story