- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शराब तस्करी...
मध्य प्रदेश
MP News: शराब तस्करी का पर्दाफाश, देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sarita
28 Oct 2025 12:37 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक अनोखे शराब तस्करी अभियान का पर्दाफाश किया है। एक युवक स्विगी फ़ूड डिलीवरी बॉय बनकर अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में देशी शराब की बोतलें बरामद की हैं।जानकारी के अनुसार, आरोपी अभय जायसवाल लंबे समय से स्विगी डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर शराब की डिलीवरी कर रहा था। वह शराब की बोतलों को फ़ूड डिलीवरी बॉक्स में रखकर शहर के विभिन्न इलाकों में पहुँचाता था। रांझी थाने के टीआई उमेश गोल्हानी को सूचना मिली कि युवक स्विगी की वर्दी पहनकर अवैध शराब की डिलीवरी कर रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके स्विगी फ़ूड बॉक्स में शराब की बोतलें मिलीं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जाँच कर रही है कि शराब कहाँ से लाई जा रही थी, इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और यह अवैध धंधा कब से चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तरकीबों से तस्करों पर निगरानी कड़ी होगी ताकि फ़ूड डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठे।
Next Story





