- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कुख्यात...
मध्य प्रदेश
MP News: कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में तैरता मिला शव
Sarita
1 Sept 2025 7:36 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सलमान की तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने लाला सलमान के कई साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि सलमान लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। घटना वाली रात देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश करती रहीं। अगले दिन एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद तालाब से शव बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलमान लाला के खिलाफ अब तक करीब 32 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
TagsMPगैंगस्टरमौततालाबशवMPgangsterdeathpondbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





