- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: फैक्ट्री में...

x
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में देर रात एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई. जिससे लोगों को आंखों में जलन, उल्टी, घबराहट होने लगी. बच्चे और बुजुर्ग समेत 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया है| जिले के जावरा में आंतिया चौराहा स्थित पोरवाल बर्फ फैक्ट्री में मंगलवार रात अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. बताया गया कि अमोनिया गैस के बड़े सिलेंडर में रिसाव हो रहा था. जिससे आसपास के रहवासियों को परेशानी होने लगी. बच्चे और बुजुर्ग समेत 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए. आंखों में जलन, उल्टी और घबराहट की शिकायतें आने लगीं|
बर्फ फैक्ट्री (पुलिस लाइन) के पास पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसडीएम, एसपी और सीएसपी ने पानी का छिड़काव करवाया और लोगों को मास्क बांटे. एसपी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया अमोनिया गैस लीक हुई है। फिलहाल गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया है। शिकायत करने वाले कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने बताया कि पोरवाल आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीकेज की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर तुरंत पानी का छिड़काव कराया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
TagsMPफैक्ट्रीअमोनिया गैसलीकहड़कंपMPfactoryammonia gasleakpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





