मध्य प्रदेश

MP News: गौ तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन से 12 गायें बरामद

Sarita
1 Aug 2025 9:53 AM IST
MP News: गौ तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, वाहन से 12 गायें बरामद
x
MP News: कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा गांव से मवेशियों से भरा एक संदिग्ध पिकअप वाहन जैसे ही जमोड़ी क्षेत्र के सुकवारी गांव पहुंचा, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया और जमोड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में 12 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिसमें से एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई थी।
प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने दावा किया कि वह इन मवेशियों को जंगल में छोड़ने के लिए ले जा रहा था, लेकिन जिस तरह से जानवरों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, उससे क्रूरता और अवैधता साफ झलकती है। घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, शिवसैनिक रोहित राठौर, आकाश परांडे, बिज्जू मिश्रा और विनय मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमोड़ी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तुरंत वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि मूक प्राणियों के साथ हो रही ऐसी अमानवीय घटनाओं को रोका जा सके।
Next Story