मध्य प्रदेश

Mp News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के पति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
27 April 2025 7:46 AM IST
Mp News:  संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के पति की  मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Mp News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सरपंच के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल मामला सारंगपुर विकासखंड के ग्राम कुंभा का है जहां सरपंच सपना पाल के पति प्रीतम पाल का शव संदिग्ध हालत में मिला है. प्रीतम पाल रात को खेत पर गए थे|
सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा. सरपंच की पत्नी सपना पाल ने आरोप लगाया है कि सरपंच से पुरानी रंजिश के चलते किसी ने प्रीतम की हत्या की है. घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने लीमा चौहान थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ. आपको बता दें कि मृतक प्रीतम पाल की दो पत्नियां हैं, जिसमें से सपना पाल वर्तमान में ग्राम कुंभा की सरपंच हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. वहीं मृतक के सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Next Story