मध्य प्रदेश

MP News: जंगली जानवरों के सींग और गांजा की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

Sarita
24 Jun 2025 9:35 AM IST
MP News: जंगली जानवरों के सींग और गांजा की तस्करी करते  तस्कर  गिरफ्तार
x
MP News: सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वन्य जीव और मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से सांभर के चार सींग और 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. सतना जिले के चित्रकूट अंतर्गत धारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्य जीव और मादक पदार्थ की अवैध तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|
पुलिस ने आरोपी के पास से सांभर (वन्य जीव) के चार सींग और 310 ग्राम गांजा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक जंगल में पाए जाने वाले सांभर (एक संरक्षित वन्य जीव) के सींगों की तस्करी कर रहा था. भारत में सांभर को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी में रखा गया है और इसके किसी भी अंग की खरीद, बिक्री या संग्रहण अवैध माना जाता है|
आरोपी के पास से चार सींगों की बरामदगी वन्य जीव तस्करी का साफ संकेत है. आरोपी के पास से 310 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) भी बरामद किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। आशंका है कि युवक किसी तस्कर गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
Next Story