- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: लिस्टेड गुंडे...
मध्य प्रदेश
MP News: लिस्टेड गुंडे को रोकना पुलिस को पड़ा महंगा,जमकर हंगामा
Sarita
13 Jun 2025 10:58 AM IST

x
MP News: रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत एक लिस्टेड गुंडे को वाहन चेकिंग के दौरान रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया. लिस्टेड गुंडे ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया और पुलिस वाहन पर लात भी मारी. साथ ही गुंडा अपने साथियों के साथ पुलिस से बदसलूकी करता रहा. पुलिस इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखती रही. वहीं डीएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद सभी बदमाशों को थाने ले जाया गया. इस मामले में जब हमने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हाईकोर्ट की कार्यवाही में व्यस्त होने का बहाना बनाकर मामले से इनकार कर दिया|
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे पुलिस अपनी रूटीन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान शहर के गांधी नगर निवासी ऋतिक खरे अपने दोस्तों के साथ दो बत्ती घोड़े पर जा रहा था. पुलिस ने उसे रोका तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और ऋतिक गुस्से में आ गया और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा, अपने कपड़े उतार दिए और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा|
इसके साथ ही उसने पुलिस वाहन पर लात-घूंसे भी बरसाए। यह देख पुलिस कर्मी दंग रह गए और उसे समझाने लगे। लेकिन ऋतिक नहीं माना और सड़क पर ही हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर डीएसपी अजय सारवान वहां पहुंचे और सभी को थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। फिलहाल जब इस मामले में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया से जानकारी चाही गई तो उन्होंने हाईकोर्ट की कार्यवाही में व्यस्त होने का बहाना बनाकर बाद में बात करने को कहा।
Next Story





